Let’s travel together.

विद्यार्थियों में लोकप्रिय शिक्षिका श्रीमती अलका यादव की समारोहपूर्वक हुई विदाई

0 728

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
आज अपनी प्रिय शिक्षिका श्रीमती अलका महेन्द्रपाल सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर शाला के विद्यार्थी भावुक हो गए और उन्होंने शाला के अन्य शिक्षक -शिक्षिकाओं के साथ मिलकर एक भव्य समारोह में उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए बड़ी संख्या में उपहार एवं स्मृतिचिन्ह भेंट किए।
प्रधानाचार्य प्रीति गौर के मुख्य अत्थित में हुई भव्य विदाई में उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती अलका यादव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आपकी प्रथम नियुक्ति करीब 44 साल पहले उप-शिक्षक के पद पर शा.प्रा .शाला दीवटिया ( औबेदुल्लागंज ) में हुई , दूसरी सहायक शिक्षक के पद पर शा. कन्या प्रा.शाला गंभीरिया एवं अंतिम पदस्थापना उच्च श्रेणी शिक्षक एकीकृत शा.मा . शाला बेगमगंज में होने के बाद आज वो अपने शासकीय दायित्व से विराम ले रही है। आज खुशी के साथ बिछड़ने का भी गम है। लेकिन आपसे भावात्मक जुडवा बना रहेगा।
श्रीमती अलका महेन्द्रपाल सिंह यादव ने आभार के साथ साथी शिक्षक -शिक्षिकाओं , विद्यार्थियों एवं परिवार के समर्थन एवं मार्गदर्शन से जीवन के इस शानदार ओर जानदार पड़ाव तक लाने के लिए कृतज्ञता प्रकट की।
शिक्षाविद राजेन्द्र शिल्पकार , बहादुर सिंह ठाकुर , सुदीप श्रीवास्तव , फिरदौस खान , ममता ठाकुर , उर्मिला नेमा , चंचल बलैया , शकुंतला पाटकर , स्नेहलता जैन , सरिता ठाकुर ,सुरेश रैकवार इत्यादि सहित भारी संख्या में शाला के छात्र एवं छात्राओं ने पुष्वगुच्छ एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। नगर के इतिहास में पहली बार किसी शिक्षक द्वारा अपनी ओर से शाला के सभी स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को स्वल्पाहार एवं रिटिंग गिफ्ट देकर आभार प्रदर्शन किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |     अवैध तीन मंजिला व्यावसायिक भवन निर्माण की जांच की मांग, नगर पालिका को सौंपा आवेदन     |      दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811