Let’s travel together.

बृजवासी ढावें पर शराब का जखीरा, देर रात पुलिस ने की कार्यवाही

0 327

विनोद साहू बाड़ी रायसेन

आबकारी विभाग की अनदेखी से आमजनता पुलिस पर ही भरोसा करती हैं जिसके चलते पुलिस की जब भी कोई कार्यवाही होती हैं तो बड़ी मात्रा में शराब हो या मादक पदार्थ पकड़ाते हैं ।
आबकारी विभाग कार्यवाही की बजाय शिकायतकर्ता की पहचान उजागर कर देता इसलिए अब शिकायतकर्ता पुलिस पर भरोसा करने लगे ।मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी की बड़ी कार्यवाही
गांव गांव और ढावों होटलों पर खुलेआम शराब बिक रही हैं लेकिन आबकारी विभाग महज कच्ची पक्की शराब पर छोटी मोटी कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथपाने के लिए समाचार पत्रों की सुर्खियों में आ जाता हैं लेकिन हकीकत बिल्कुल ही जुदा हैं। आज भी गांव गांव मिनी कलारी खुली हैं और प्रतिदिन वीडियो में शराब ठेकेदार की गाड़ी खुद ही शराब उतारते कैद हुई जिसके वीडियो समाचार और अखबारों में खबरें प्रकाशित होने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से मुखबिर और आम आदमी शिकायत करने से कतराने लगा।
अमरावद नहर के पास बृजवासी ढावे पर 41 हजार से अधिक की शराब पकड़ी।
बाड़ी बकतरा के बीच अमरावद पर बृजवासी ढावा बना हैं जो ऊपरी खूबसूरती और सौन्दर्यता से भरपूर वाहन चालकों व आसपास के शौकीन लोगों को अपनी और आकर्षित करता हैं । इस ढावे पर पहले भी पुलिस कार्यवाही में भारी मात्रा में शराब पकड़ाई जा चुकी लेकिन शराब में कमाई अधिक होने से शराब बेचना बंद नहीं हुआ और सोमवार की रात नवागत एसडीओपी श्रीमति नीलम चौधरी को मुखबिर ने पुख्ता जानकारी दी कि ढावे के पिछले हिस्से में शराब रखी हैं और एसडीओपी मेडम ने टीआई राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, प्रधान आरक्षक मोनिस मिश्रा , एवं आरक्षक देवेन्द्र सिंह राजपूत के साथ मिलकर उसी जगह तलाशी ली जहां मुखबिर ने सूचना दी थी। बहां पर 63 वाटल वियर 72 क्वाटर विदेशी शराब के और लाल और सफेद के 84 क्वाटर ज़ब्त कर एक व्यक्ति को आरोपी बनाकर विधिवत कार्यवाही की ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811