Let’s travel together.

सम्राट अशोक अभियांत्रिकी संस्थान के एनसीसी कैडेट ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0 495

विदिशा। शुक्रवार को एस टी आई डिग्री में 14 एमपी बटालियन एनसीसी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एस ए टीआई डिग्री के एनसीसी कैडेट एवं छात्र छात्राओं के अतिरिक्त महाविद्यालयों जैसे एस ए टीआई पॉलिटेक्निक, नवीन कॉलेज, एलबीएस कॉलेज सिरोंज, एवं बासौदा के

एनसीसी कैडेट ने भी भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में 14 एमपी बटालियन के कमांडिंग आफिसर कर्नल अरविंद राणा ने अपने उद्बोधन में एनसीसी कैडेट एवं छात्र छात्राओं को रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। ब्लड बैंक के संजय जी ने रक्तदान करने के लाभ बताएं और साथ ही यह जानकारी भी दी कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान कर सकता है ।


रक्तदान की शुरुआत कर्नल राणा ने स्वयं रक्तदान कर की इसके पश्चात एस ए टी आई डिग्री के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर ) डॉ प्रमोद शर्मा एवं अन्य कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने रक्तदान किया। जिसमे कुल 66 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।


शिविर के आयोजन में सूबेदार बिट्ठल, एस ए टी आई की केयर टेकर ऊषा किरण तिग्गा, अन्य अधिकारी पी आई स्टाफ, ब्लड बैंक के अधिकारी, suo अंजनी कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम ने विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811