Let’s travel together.

‘द यूनिटी सोशल वेलफेयर फ़ाउंडेशन’ ने सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

0 114

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

भोपाल।यूनिटी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर यह राष्ट्रीय पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।
हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “भारत को हर क्षेत्र में विश्वगुरु बनाने” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ‘द यूनिटी सोशल वेलफेयर फ़ाउंडेशन’ लगातार समाज की एकता, शिक्षा और विकास की दिशा में सार्थक कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में आज के कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत किया गया, ताकि उनमें आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण की भावना और प्रबल हो।

विद्यालय की प्राचार्या दलजीत जी को उनके उत्कृष्ट कार्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा,

> “आज जब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लाल किले की प्राचीर से ‘विकसित भारत’ का संकल्प दोहराया, तब हमें यह याद रखना चाहिए कि इस सपने की असली ताकत हमारे बच्चे हैं। शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों का बौद्धिक, शारीरिक, नैतिक और भावनात्मक विकास भी उतना ही आवश्यक है। हमें अपने बच्चों में नेतृत्व क्षमता, नवाचार की सोच, तकनीकी समझ और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करनी होगी।”
उन्होंने आगे कहा,
> “फाउंडेशन का प्रयास है कि हर बच्चे को ऐसे अवसर मिलें जहाँ वह न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हो, बल्कि आत्मविश्वासी, जागरूक और संस्कारवान भी बने। हमें मिलकर एक ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जहाँ से भारत के भविष्य के नेता, वैज्ञानिक, खिलाड़ी और उद्यमी तैयार हों, जो देश को विश्वगुरु की ओर ले जाएँ।”

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समापन पर सभी को मिठाई वितरण के साथ ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प दिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811