Let’s travel together.

नवरात्र के आखिरी दिन मंदिरों में भक्तों की रही भीड़

0 142

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

नवरात्र के आखिरी दिन और रामनवमी पर दीवानगंज सहित आसपास ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में भक्तों को काफी भीड़ लगी रही। सुबह 5 से ही खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज , अंबाडी के मढ माता मंदिर, सेमरा के माता मंदिर पर जल चढ़ाने वाले भक्तों की दोपहर तक भीड़ लगी रही। सुबह होते ही मंदिरों में घंटियों और शंख की गूंज सुनाई देने लगी। कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। पूरे विधि-विधान के साथ पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गांव में घर-घर कन्याओं को बुलाकर भोजन कराया और पैर पढ़ कर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को भेट देकर विदा किया। मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि नवमी के दिन सिद्धिदायिनी मां यानी सिद्धियों को देने वाली सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी आराधना से भक्तों को समस्त सिद्धियां की प्राप्ति होती हैं। क्योंकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इसीलिए इसे राम नवमी कहा जाता है और इस दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। खेड़ापति हनुमान मंदिर दीवानगंज इच्छापूर्ति हनुमान मंदिरों, राम जानकी मंदिर, गुफा मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर ,गणेश मंदिर , शिव पार्वती मंदिर, सेमरा के हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में नवरात्र में विशेष तैयारियां की गई थी। कई मंदिरों मैं कन्याओं को भोजन कराया गया तो कई मंदिरों में भंडारे के आयोजन हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811