– 551फिट लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र
अभिषेक असाटी बक्सवाहा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर बक्सवाहा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई इसमें हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियो और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया , जिससे पूरा नगर देश भक्ति के रंग में डूब गया
पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, तहसीलदार भरत पांडे, के नेतृत्व में इस यात्रा का आयोजन किया गया यात्रा की शुरुआत सीएम राइज सांदीपनी स्कूल से हुई जो जनकपुर मोहल्ला, महाकाली मंदिर, बस स्टैंड, बड़ा बाजार, रामनारायण मंदिर, पाटकर मोहल्ला, से होते हुए वापस पीएम श्री कन्या विद्यालय पर समाप्त हुई
तिरंगा यात्रा के दौरान बैंड बाजों एवं डी जे पर देशभक्ति धुनें बजती रही जिससे लोगों में उत्साह और गर्व की भावना भर गई स्कूली बच्चों में सीएम राइज सांदीपनी स्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय बालक हाईस्कूल, शासकीय महाविद्यालय,पीएम श्री कन्या विद्यालय के बच्चों ने 551 फुट तिरंगा लेकर चुनरी यात्रा की तरह नगर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाल कर भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे जैसे नारे लगा कर देशभक्ति का संदेश दिया
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, नगर परिषद अध्यक्ष किरण ब्रजगोपाल सोनी, तहसीलदार भरत पांडे, मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला, बलभद्र राय, सुकुमाल जैन, प्रियांशु रावत, महेंद्र नापित बबुआ, पवन गंधर्व, बहादुर राजपूत, महेंद्र यादव, प्राचार्य पवन राय, शिक्षक राघव नापित, देवी सिंह राजपूत, उमराव पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे सभी ने हाथ में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी आस्था और जज्बा दिखाया।
*नगर परिषद ने तिरंगा यात्रा से बनाई दूरी*
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों,अधिकारी व कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया लेकिन नगर परिषद तिरंगा यात्रा से नदारद रही मंडल अध्यक्ष संदीप खरे लल्ला ने बताया कि सभी विभागों को तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी और आमंत्रण दिया गया था सभी विभागों से अधिकारी यात्रा में पहुंचे पर नगर परिषद से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी तिरंगा यात्रा में नहीं पहुंचा।