Let’s travel together.

अनोखी परंपरा को निभा रही है बालिका छात्रावास की छात्राएं

0 59

सतीश मैथिल सांचेत रायसेन

बालिका छात्रावास की छात्राओं ने बनाई राखियां सैनिकों की कलाई पर सजेंगी शासकीय बालिका छात्रावास सांचेत की छात्राओं ने बनाई सुंदर सुंदर राखियां, बालिकाओं द्वारा प्रति बर्ष राखियां बनाई जाती है और ये राखियां सैनिकों की कलाई पर सजेंगी हर वर्ष छात्रावास की छात्राओं के जरिये भारत रक्षा पर्व मनाया जाता है। छात्राओं द्वारा बनाई जाने वाली राखियां देश की रक्षा में सीमा पर तैनात सैनिकों व पुलिस कर्मियों के लिए राखियां भेजी जाती है छात्राओं द्वारा बनाई जाने वाली राखियां देश की रक्षा में सीमा पर तैनात सैनिकों व पुलिस कर्मियों के लिए राखियां भेजी जाती है। इसी कड़ी में सांचेत स्तिथ शासकीय छात्रावास में छात्राओं द्वारा रंगीन धागे, मोती, रिबन, चमकी आदि चीजों से सुंदर सुंदर राखियां बार्डर पर तैनात सैनिकों के लिए तैयार की गई। ये भाई बहन के पवित्र रिश्ते से लेकर राष्ट्र भक्ति की भावना भरी हैं। छात्रावास प्रबंधक श्रीमती शीला तिर्की, और श्रीमती आभा शर्मा ने बताया कि छात्राओं ने राखियों के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन तो किया है। साथ ही वीरों के नाम संदेश भी लिखे। किसी ने मोतियों से राखी सजाई तो किसी ने रक्षा सूत्र को मौली, माचिस की तीलियों, ब‌र्ड्स, मोतियों आदि का प्रयोग कर सजाया। श्रीमती आभा शर्मा ने कहा कि की ये पहल सराहनीय है। कक्षा 6 से लेकर 8 की छात्राओं ने राखी बनाओ व स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी करण सिंह राठोरिया ने कहा ये अच्छी पहल है। इससे न केवल रक्षा बंधन पर्व अच्छे मनाया जाता है, बल्कि सैनिकों के लिए राखियां बनाकर भेजने से बच्चों में देश प्रेम की भावना भी जागृति होती है। उन्होंने कहा कि सैनिक और पुलिस का काम काफी कठिन होता है। वो ऐसे पर्व के मौके पर घर तक नहीं आ पाते।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |     खिरीया नारायणदास टेकरी में किराना दुकान में भीषण आग, छह लाख का सामान जलकर खाक     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी कामयाबी,दो अपहृता नाबालिक बालिकाओं सकुशल किया बरामद     |     चित्रकूट धार्मिक स्थल के साथ ही नवाचारों का केन्द्र-राजेन्द्र शुक्ल     |     मप्र शिक्षक संघ का तीन दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग संपन्न     |     जून समाप्ति पर भी सूखी नदियां, थमी धान की रोपाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811