शासन की योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत नगर में हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित शिविर 38 आवेदन प्राप्त हुए। इन शिविरों के माध्यम से शासन की जनहितैषी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
नगर के चौक बाजार में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर एवं पार्षदों ने किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से शत-प्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए नगर परिषद के सहयोग से पूरे प्रयास किये जा रहे है। इस दौरान शिविर में लाड़ली लक्ष्मी के माता-पिता को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नगर परिषद के कार्यवाहक सीएमओ निसार ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उक्त शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत संबल, पीएम स्वनिधि, विभिन्न पेंशन के आवेदन, नए नल कनेक्शन, हैंडपंप, भवन अनुज्ञा, ट्रेड लाइसेंस, विकास अनुज्ञा समय विस्तार, अविवादित संपत्ति हस्तांतरण सहित अन्य प्रकार के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित शिविर 38 आवेदन प्राप्त हुए जिनमे से 25 का मौके पर निराकरण किया गया। शिविर में पार्षद फहीम कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि मो खालिद, अनवर खां, निकाय के कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता सहित बड़ी संख्या वार्डवासी उपस्थित रहे।