भोपाल। एंजल म्यूजिकल ग्रुप और देवोत्तर सेवा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सिने जगत के लीजेंड सिंगर मरहूम मोहम्मद रफ़ी साहब एवं किशोर कुमार की याद में यादें रफ़ी साहब और किशोर दा कार्यक्रम 8 अगस्त 2025 को रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित किया जा रहा है जिसमें भोपाल शहर के कई गायक एवं गायिका अपनी प्रस्तुति देंगे.. कार्यक्रम के आयोजक इंजी आशु और विपिन शर्मा है.. सह आयोजक प्रदीप शर्मा है इसी के साथ देवोत्तर फाउंडेशन के डायरेक्टर विनोद मिश्रा किरण शर्मा भी एहम योगदान रहेगा।

इस कार्यक्रम में भोपाल के गायक एवं गायिका अपनी प्रस्तुति देंगे परवेज खान, ईशान जैन, प्रतिमा गोस्वामी, संघमित्रा खैरनार, शैलेश श्रीवास्तव, आनंद सक्सेना, ज्ञानेश शाक्य,अवतार मेहरा, अभिमान सोनवाने, नितिन मराठे, शेफाली भटनागर, अनुराग श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, नितिन जौहरी, जयदीप दे सरकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में कला जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए हरिओम जटिया, गोपाल श्रीवास्तव, संजय पी एल व्यास, निवेदिता व्यास, आर के शर्मा, रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया,डॉ टी एन दुबे, राजेश मिश्रा, सुरेश गर्ग को कला साधना सम्मान, से सम्मानित किया जाएगा।भोपाल शहर के मशहूर संगीतकार मुकेश कटारे, अंकित मालिक, संजीव झा, प्रकाश कैमे, संदीप वर्मा , निखिल पालवी संगीत संयोजन करेंगे वही साउंड मंसूर खान का रहेगा मंच संचालन विनोद गुप्ता करेंगे। आयोजक इंजी आशु एवं विपिन शर्मा ने सभी संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर संगीत का आनंद उठाने का अनुरोध किया है