Let’s travel together.

क्रॉसिंग में ट्रक की टक्कर से फटी पेकिंग, सड़क पर बिखरा भूसा: वाहन चालकों को हुई परेशानी

0 162

धीरज जॉनसन दमोह

दमोह  से जबलपुर की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे पर बुधवार को हादसा होते-होते टल गया। हाईवे पर क्षमता से अधिक सामग्री लादे एक ट्रक की पेकिंग क्रॉसिंग के दौरान फट गई, जिससे उसमें भरा भूसा अचानक सड़क पर बिखर गया। यह घटना उस समय हुई जब सामने से आ रहा एक अन्य भारी वाहन पास से गुजर रहा था और दोनों वाहनों की किनारों से हल्की टक्कर हो गई। इससे ट्रक में ढंकी पॉलिथीन की पैकिंग फट गई और भूसे की बोरियां सड़क पर गिर गईं।

घटना के चलते पीछे आ रहे वाहन चालक अचानक विचलित हो गए। तेज हवा के साथ उड़ता भूसा पीछे आ रहे वाहन चालकों की आंखों में चला गया। राहगीरों ने बताया कि भूसे के कण आंखों में जाने के कारण वाहन नियंत्रण में रखने में परेशानी हुई और अनहोनी भी हो सकती थी।

स्थानीय लोगों और चालकों का कहना था कि स्टेट हाईवे पर अक्सर क्षमता से अधिक भरे ट्रक चलते हैं, जो न केवल सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लेते हैं बल्कि ऐसे हादसों की आशंका भी बढ़ा देते हैं। विशेषकर तंग और क्रॉसिंग वाले रास्तों पर यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। हाईवे पर ओवरलोडेड वाहनों पर कार्रवाई हो ऐसे ट्रक को जांच कर आगे जाने की अनुमति दी जाए, क्रॉसिंग पॉइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि ऐसे मामलों की निगरानी की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811