Let’s travel together.

लगातार बारिश से जर्जर हुए मकान, माता मंदिर टेकरी में एक घर भरभराकर गिरा

0 92

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर के कई हिस्सों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बारिश से मकानों की दीवारें और छतें कमजोर हो रही हैं, जिसके कारण क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में माता मंदिर टेकरी वार्ड नंबर 10/12 में मुन्नी पंथी पति कल्लू पंथी का कच्चा मकान गुरुवार रात्रि को अचानक भरभराकर गिर गया।

गनीमत रही कि घटना के समय घर के सभी सदस्य बाजू में बने दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकान में रखा घर-गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजीव दुबे अंशु मौके पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता दिलवाने की बात कही। साथ ही क्षेत्र के अन्य प्रभावित घरों का भी निरीक्षण कर लोगों का हालचाल जाना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811