Let’s travel together.

नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत क्यूरा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0 273

सुरेन्द्र जैन धरसीवां 

थाना आमानाका द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत क्यूरा स्कूल टाटीबंध में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर सुरक्षा, तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना आमानाका से आरक्षक भारतेंद्र साहू, वासुदेव चंद्र, राजकुमार वर्मा, एवं ओमेश्वर डहरे उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, सतर्क इंटरनेट व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को नशे से दूर रखना, साइबर जागरूकता बढ़ाना और अभिभावकों को भी सुरक्षा के आधुनिक उपायों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा सहायता कार्यक्रम की वॉलिंटियर संजू वैष्णव ने विधिक सहायता एवं बालिका सुरक्षा की जानकारी दी।उक्त कार्यक्रम के लिए संस्था के प्रिंसिपल अल्पना अलेकर एवं वाइस प्रिंसिपल एस राजेश्वरी शास्त्री ने जागरूकता के लिए थाना आमानाका स्टाफ का आभार जताया। उक्त कार्यक्रम में गुरजंट सिंग़ भामरा, रणजीत सिंह पनेसर एवं इंद्रजीत सिंग़ मान सहित गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भगवान का नगर भ्रमण, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब     |     महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज ने निकाली भगवान महेश जी की शोभायात्रा     |     अज्ञात कारणों 25 वर्षीय युवक ने लगाई आम के पेड़ पर फांसी     |     राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने जिले में लोकसंगीत के जरिए युवाओं को किया जागरूक     |     पांव से मोहताज फिर भी घर में बैठकर किया योग     |     सांची के बेसहारों का अपना घर आश्रम बना सहारा      |     सड़क पर गंदा पानी बहाने से मना करना आदिवासी महिला पंच को पड़ा भारी     |     डूब प्रभावित क्षेत्र के अवरुद्ध मार्गों पर पुल निर्माण की मांग, किसान नेताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     वीरांगना लक्ष्मीबाई के वंशज श्रीमंत योगेश राव जी का स्वागत     |     भोपाल जंगशन को मिलेगा भव्य रूप,मंदिर शैली की थीम पर विकसित करने की तैयारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811