सुरेंद्र जैन धरसीवां
सांकरा निको।देशहित में जब भी कोई बड़े नेता सत्ताधारी अपील करते हैं तो भले ही उसका तुरंत उतना असर न हो लेकिन धीरे धीरे जमीनी स्तर पर गांव गांव में उसका असर देखने को मिलने लगता है ऐसा ही अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम की अपील का असर ग्रामीण अंचलों में जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है हरेली तिहार के पावन अवसर पर निजी स्कूलों में भी पीएम की अपील एक पेड़ मां के नाम का अब बहुत असर दिखा।हरेली तिहार पर मांढर के निजी स्कूल में एक सौ नब्बे पौधे रोपे गए।
यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मांढर के करीब 190 विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। ग्रीन डे पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने वृक्षों के महत्व पर कविता, गीत और भाषण प्रस्तुत किए। कई बच्चे पेड़ का रूप लेकर मंच पर प्रस्तुत हुए। प्रिंसिपल प्रियंका तिवारी ने बताया कि सभी बच्चे पौधे लगाएंगे और देखभाल करेंगे, साल भर तक पौधा सुरक्षित रहा तो बच्चों को 15 मार्क्स अलग से दिए जाएंगे। बच्चे ये पौधे अपने घर आंगन , चौक चौराहे, तालाब या खेत के मेड़ में लगाते हैं। इस प्रकार से धरती की हरियाली तो बढ़ती ही है साथ ही बच्चा अपने लगाए पेड़ से जुड़ कर प्रकृति, घर परिवार समाज के प्रति संवेदनशील बनता है।स्कूल के डायरेक्टर भागवत साहू ने शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि बच्चों के द्वारा पौधा लगाकर प्रोत्साहन स्वरूप अतिरिक्त अंक देने का नियम बनाएं ताकि बच्चे प्रकृति से जुड़े देश समाज में हरियाली लाए खुशहाली लाए।इस अवसर स्कूल के शिक्षकगण रोशन साहू, दीपा साहू, चेतना ध्रुव, विनीता देवांगन, रेणुका वर्मा, शोभा साहू, नूतन साहू, प्रिया शर्मा, ज्योति वर्मा , सुरभि शर्मा, पूजा यादव, आदि ने ग्रीन डे को सफल बनाने विशेष सहयोग किया।