Let’s travel together.

करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध स्वरूप आज हरदा पूर्णतः बंद रहा

0 135

जगह जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

मुईन अख्तर खान हरदा

करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज पश्चात स्थानीय राजपूत छात्रावास में हुए लाठीचार्ज से जुड़ा हुआ है। हनुमान मंदिर बायपास चौराहे पर धरना-प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण किए गए लाठीचार्ज की गूंज चौतरफा सुनाई दे रही है । जगह जगह ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।

राजपूत छात्रावास में बंद करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया है उसके विरोध स्वरूप 19 जुलाई को राजपूत भवन से घंटाघर चौक तक मौन जुलूस निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल रहे।‌ राजपूत छात्रावास से प्रारंभ हुई न्याय यात्रा विभिन्न मांगों से होते हुए घंटाघर चौक पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वापस राजपूत छात्रावास में समाप्त हुई ।

जिसमें संभागीय अध्यक्ष बद्री पटेल जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौहान विधायक डॉ रामकिशोर दोगने पूर्व विधायक ठाकुर राजनाथसिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शेर सिंह तोमर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित वरिष्ठ जन शामिल मौजूद रहे।

इस संबंध में राजपूत समाज जिलाध्यक्ष राधेश्याम राजपूत तथा तहसील अध्यक्ष प्रकाश सावनेर ने कहा कि राजपूत छात्रावास में पुलिस व्दारा बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज कर मानवीय संवेदना का हास किया है उनके व्दारा दोषियों के निलंबन और न्यायिक जांच की मांग की गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811