– डीएपी और यूरिया की कमी के कारण किसान हो रहे हैं परेशान,1 महीने के अंदर एक गाड़ी डीएपी की तो तीन गाड़ी यूरिया की ही आई
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं, लेकिन इसके बावजूद खाद उपलब्ध नहीं है। जहां पर किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। दीवानगंज क्षेत्र के किसान इस समय यूरिया और डीएपी खाद लेने के लिए सहकारी समितियों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। शाम को खाली हाथ जाना पड़ रहा है सुबह से ही किसान अपना काम छोड़कर खाद के लिए लाइन में लग जाते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पाती है।
कई बार खाद उपलब्ध होने के बावजूद, किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है और फिर भी उन्हें खाद नहीं मिल पाती है।
यह स्थिति किसानों के लिए बहुत परेशानी का कारण बन गई है, क्योंकि खाद फसलों के लिए बहुत ज़रूरी है। डीएपी खाद की भारी किल्लत के चलते किसान समय से बोआई नहीं कर पा रहे हैं। केंद्रों के बाहर किसानों की लंबी लाइनें लगी हैं और पूरा दिन खाद की लाइन मे लगकर किसान खाद मिलने का इंतजार करते रहते है।
इस समय बोआई की पीक समय चल रहा है। अगर किसानों को एक सप्ताह और खाद न मिली तो बोआई पिछड़ जाएगी।

दीवान सिंह,अशोक पाल, खिलान सिंह लोधी ,मलखान सिंह मीणा,जगदीश पाल,रघुनाथ सिंह ठाकुर, भवानी प्रसाद शर्मा ,कमलेश शर्मा,अर्जुन सिंह ठाकुर, वीरू ठाकुर , धर्मेंद्र पाल, दीवान सिंह पाल, राजेंद्र मीणा, बादाम सिंह ठाकुर, आदि किसानों ने आरोप लगाया है कि समिति के लोग अपने रिश्तेदारों और अपने परिचितों को खाद उपलब्ध करा देते हैं और अन्य किसान को खाद उपलब्ध नहीं कराते है। जिस कारण किसान परेशान हो रहे हैं
बीते एक सप्ताह से किसान खाद के लिए परेशान है। एक-एक बोरी खाद के लिए किसानों को समितियों यहां चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दीवानगंज सोसाइटी में हर साल 800 टन यूरिया और 700 टन डीएपी लगता है मगर इस साल अभी तक 400 टन यूरिया और 300 टन डीएपी खाद उपलब्ध हो पाया है।
इनका कहना हे –
दीवानगंज सोसाइटी में समिति के लोग अपने परिचित और रिश्तेदारों को खाद बांट देते हैं लेकिन किसानों को उपलब्ध नहीं कराते हैं जबकि किसानों के नंबर लगे रहते हैं।
दीवान सिंह मीणा निनोद
खाद जिले से ही नहीं आ रहा है एक महीने के अंदर डीएपी की एक गाड़ी आई है जबकि यूरिया खाद की तीन गाड़ियां आई है क्षेत्र बड़ा होने के कारण खाद की ज्यादा मांग है
देवेंद्र मीणा समिति प्रबंधक दीवानगंज