Let’s travel together.

IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग

0 81

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अभी तक भीषण तबाही मचा चुकी है. सरकार की ओर से इसे बुझाने की हर संभव कोशिश की जा रही है. सोमवार को आग बुझाने के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ को मैदान में उतारा है, वहीं इसके लिए वायुसेना की मदद भी ली जा रही है. जंगलों में लगी आग अभी तक 1196 हेक्टेयर जंगलों को खाक कर चुकी है. इस बीच थोड़ी राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में सिर्फ 20 नए आगजनी के मामले ही सामने आए हैं. प्रदेश में अब तक 930 आगजनी के मामले सामने आ चुके हैं.

राज्य की धामी सरकार अब जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए कृत्रिम बारिश के लिए भी प्लान तैयार कर रही है. इसके लिए सीएम धामी ने भी हामी भर दी है. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कृत्रिम बारिश से जंगलों में लगी आग को बुझाने में कामयाबी मिलने के आसार हैं. इसके लिए राज्य सरकार आईआईटी रुड़की से बात कर रही है.

कृत्रिम बारिश से जुड़े इससे पहले दो प्रयोग महाराष्ट्र और कर्नाटक में किए जा चुके हैं. ये प्रयोग आईआईटी रुड़की ने ही किए थे, इसी वजह से आईआईटी रुड़की ने क्लाउड सीडिंग को लेकर धामी सरकार को एक प्रस्ताव दिया है. उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि आईआईटी रुड़की से प्रस्ताव मिलने के बाद अब जल्द ही उनके साथ बैठक की जाएगी और इस विषय पर एक्सपर्ट्स की सलाह भी ली जाएगी. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग से पहले वह आईएमडी से विस्तृत बात करेंगे.

आग लगाने वालों पर सरकार सख्त

सीएम धामी ने कहा है कि जंगलों में आग लगाने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उनके ऊपर वन अधिनियम के तहत केस दर्ज तो किया ही जाएगा साथ ही उन पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा. वहीं आगजनी से होने वाले नुकसान की भरपाई भी गुनहगारों की संपत्ति को कुर्क करके की जाएगी. जंगल में आग की वजह से अब तक 5 लोगों की मौत बताई जा रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811