Let’s travel together.

“नशे से दूरी- है जरूरी”अभियान का शुभारंभ

0 70

सभी की नैतिक जिम्‍मेदारी किशोर बच्‍चों और युवाओं को नशे से दूर रखें 

 देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल 

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने मंगलवार 15 जुलाई 2025 को पुलिस मुख्‍यालय, भोपाल में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेंस में मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले वृहद नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान ‘’नशे से दूरी-है जरूरी’’ का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश तथा अभियान के पोस्‍टर का विमोचन कर किया। डीजीपी मकवाणा ने कहा कि समाज में नशे की प्रवृत्ति की प्रभावी रोकथाम के यह जनजागरूकता अभियान ‘’नशे से दूरी-है जरूरी’’ मध्‍यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि ड्रग्‍स- ये शब्‍द सुनते ही दिमाग में कई दृश्‍य उभरते हैं- दुर्बल शरीर, नशीली आंखे, धुऐं का गुबार और अंधकार। मादक पदार्थों के सेवन की लत कई युवाओं को खोखला कर उनके परिवारों को भी बर्बाद कर रही है। देश एवं प्रदेश के शीर्षस्‍थ राजनैतिक नेतृत्‍व भी इस विकराल समस्‍या से चितिंत एवं इसके निदान हेतु प्रयासरत है। हम सभी की ये नैतिक जिम्‍मेदारी है कि इसके दुष्‍प्रभावों से विशेषकर किशोर बच्‍चों और युवाओं को अवगत कराएँ और नशे से दूर रखें। उन्‍होंने कहा कि ‘’हमारा है यही संदेश- नशा मुक्‍त हो मध्‍यप्रदेश’’। इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिदेशक सी आई डी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स पुलिस महानिरीक्षक सहायक पुलिस महानिरीक्षक उपस्थित रहें। अभियान में उच्च शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्‍य विभाग, एनजीओ, धार्मिक संस्‍थान आदि की सक्रिय सहभागिता रहेगी।अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में प्रतिदिन विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी जिनमें स्थानीय रेडियो और एफएम चैनलों के माध्यम से प्रसारण, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स का प्रदर्शन और पंपलेट का वितरण शामिल है। साथ ही, प्रिंट मीडिया, बस अड्डों और प्रमुख चौराहों पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रचार किया जाएगा। सफाई वाहनों पर लगे पीए सिस्टम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर हैशटैग #नशे_से_दूरी_है_जरूरी, #Say No To Drugs, #NashamuktMP आदि के माध्यम से व्यापक जन-संदेश भी प्रसारित किए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक आयोजन स्थल पर नशामुक्ति से संबंधित “सेल्फी पॉइंट” बनाए जाएंगे ताकि आमजन की भागीदारी को और प्रोत्साहन मिल सके। नारकोटिक्स से संबंधित शिकायतों और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933,14446 एवं वेबसाइट https://ncbmanas.gov.in का व्यापक प्रचार किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रचार सामग्री जैसे कैप्स, रिस्ट बैंड्स, बैजेस, पोस्टर और बैनर भी वितरित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों के छात्रावासों में “छात्रावास नशामुक्ति समितियों” का गठन किया जाएगा। अभियान में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था, अखिल भारतीय गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस जैसे सामाजिक व धार्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। सामाजिक न्याय एवं एमएसएमई विभाग द्वारा प्रशिक्षित “मास्टर वॉलेंटियर्स” नागरिकों व छात्रों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही, “कला पथक दल” द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत, संगीत आदि के माध्यम से भी जनजागरूकता फैलाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी इस अभियान में अपना योगदान देंगी। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “युवा संगम” के अंतर्गत “प्रहरी क्लब” “ओजस क्लब” और “उमंग मॉड्यूल” के माध्यम से छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “Manhit App” के माध्यम से नशा पीड़ित व्यक्तियों को चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, मेडिकल और टेक्निकल कॉलेजों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सहयोग से पोस्टर, शॉर्ट मूवी और जागरूकता संदेश साझा किए जाएंगे। यह जन-जागरूकता अभियान प्रदेशभर में एक सशक्त और संगठित प्रयास के रूप में नशे के विरुद्ध जनमत तैयार करेगा तथा नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, छुपी प्रतिभा को सामने लाएं : राघवेंद्र शर्मा     |     ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर निकला गणेश विसर्जन चल समारोह     |     छह महीने बाद लौटी उम्मीद: साइबर ठगी में गंवाए 1 लाख रुपये वापस     |     रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811