Let’s travel together.

गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल की मासूम की मौत

0 77

सिलवानी के आदिवासी अंचल गुदरई गांव की घटना परिवार में मातम का माहौल

रायसेन।  सिलवानी विकासखंड के आदिवासी अंचल ग्राम गुदरई में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने घर के पास बने बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गुदरई निवासी दिलीप आदिवासी की डेढ़ साल की पुत्री मोनिका शनिवार को घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह पास ही बने मिट्टी के गहरे गड्ढे में गिर गई, जो बारिश का पानी भरने के कारण तालाब जैसा बन गया था। जब तक परिजनों की नजर पड़ी और वे दौड़कर पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811