Let’s travel together.

टोल प्लाजा टोल प्लाजा नहीं लूट प्लाजा बना, ग्रामीणों ओर कांग्रेसियों ने लगाया आरोप किया घेराव

0 98

सुरेंद्र जैन धरसीवा
रायपुर बिलासपुर हाइवे की सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन पर तरपोंगी में स्थित टोल प्लाजा के खिलाफ रविवार को ग्रामीणों ओर कांग्रेसियों का गुस्सा फूट गया सैंकड़ो ग्रामीणों ओर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा का घेराव करते हुए इसे स्थानीय लोगों के साथ लूट प्लाजा की संज्ञा दी।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई के नेतृत्व में तरपोगी टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया गया इस दौरान कई बार पुलिस से ग्रामीणों की झड़प हुई एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि स्थानीय छात्रों, किसानों और वाहन चालकों की समस्याओं को हल किया जाए स्थानीय से अवैध वसूली बंद हो ओर रात्रि में लड़कियों से काम न कराया जाए टोल प्लाजा मैनेजर के साथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में करीब एक घंटे एनएसयूआई के नेताओं ओर ग्रामीण प्रतिनिधियों की चर्चा हुई
इस मौके पर कांग्रेस नेता ओर स्थानीय किसान भावेश बघेल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी , (ओबीसी विभाग) ने कहा “जबसे भाजपा की सरकार आई है, तबसे टोल प्लाजा में अवैध वसूली और स्थानीय लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार आम हो गया है। पहले भी इस मुद्दे पर उनके द्वारा शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
भावेश बघेल ने आगे बताया कि कुछ समय पहले आए आंधी-तूफान में टोल प्लाजा का शेड उड़ गया था, जिससे कई वाहन इसकी चपेट में आ गए थे। यह एक गंभीर घटना थी, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी टोल प्लाजा की मरम्मत नहीं करवाई गई है। बावजूद इसके, टोल वसूली जारी है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर रात में महिला कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट में बुलाया जाता है, जो सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।

“इस समय प्रदेश का माहौल पहले से ही असुरक्षित है और यह स्थान महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं कहा जा सकता,
भावेश बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि“भाजपा खुद को किसान हितैषी बताती है, लेकिन यहां किसानों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। छोटे मालवाहक वाहनों और छात्रों से भी अवैध टोल वसूली की जा रही है।”
एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र भी प्रदर्शन में हुए सामिल हुए अंत में भावेश बघेल ने टोल अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि छात्रों, किसानों और स्थानीय वाहनों से अवैध वसूली बंद नहीं हुई, तो 10 दिन के भीतर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।”

घेराव मे मुख्यरूप से ब्लॉक कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,एन एस. यू. आई. जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी,एन एस यू. आई. प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा सरपंच धरसींवा साहिल खान सरपंच, सगनी रजत कश्यप, पूर्व पार्षद आकाश दीप शर्मा, एन. एस. यू. आई जिला उपाध्यक्ष संयम सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र वर्मा, रवि लहरी,राजा देवांगन, श्रयांश परगनिहा सड्ढू सरपंच नंदकुमार साहू, तरपोंगी सरपंच प्रतिनिधि सावन नायक शनारायण साहू, ईश्वर निषाद,दिव्यानाथ वर्मा,अभिजीत सिंह साहू, प्रमोद पाल, कुंदन वर्मा, एवं बड़ी संख्या मे छात्र और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811