Let’s travel together.

गर्मी के तीखे तेवर,कलेक्टर ने स्कूलों का समय किया परिवर्तन,बच्चे बोले, थैंक्यू कलेक्टर अंकल

0 214

अनुराग शर्मा सीहोर

अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। इधर जिले में स्कूल संचालित हो रहे हैं। गर्मी की वजह से स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी को देखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल के परिवर्तन की जानकारी जब बच्चों को मिली तो बच्चे कहते सुनाई दिए थैंक्यू कलेक्टर अंकल।
बता दें कलेक्टर बालागुरू के. ने ग्रीष्म ऋतु में तापमान वृद्धि से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले के कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों, प्ले स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों तथा सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के संचालन का समय 30 अप्रैल तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार दो पालियों में संचालित होने वाली शालाओं का समय यथावत रहेगा तथा मूल्यांकन कार्य पूर्ववत संपादित होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811