Let’s travel together.

यूपी सीएम योगी से मिले श्रीनाथ मंदिर के तिलकायत पुत्र, पुष्टिमार्ग कॉरिडोर निर्माण पर की चर्चा

125

यूपी  सीएम के सीएम योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत पुत्र विशाल बावा मुलाकात करने लखनऊ पहुंचे। यहां पर उन्होंने पुष्टिमार्ग के कॉरिडोर निर्माण को लेकर चर्चा की।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर पुष्टिमार्ग की प्रधान पीठ श्रीनाथ जी मंदिर नाथद्वारा के तिलकायत पुत्र विशाल बावा ने लखनऊ में उनसे मुलाकात की। इस दौरान सीएम योगी और विशाल बावा के बीच पुष्टिमार्ग के कॉरिडोर निर्माण को लेकर चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने विशाल बावा का सम्मान करते हुए शॉल और उपरना ओढ़ाया। वहीं, विशाल बावा ने भी पुष्टिमार्ग की परंपरानुसार सीएम योगी को उपरना ओढ़ाकर श्रीनाथ जी का प्रसाद भेंट किया।

मुलाकात के दौरान सीएम योगी एवं विशाल बावा के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें प्रमुख रूप से पुष्टि मार्गीय परंपरा, पुष्टि मार्गीय कला-संस्कृति, प्रभु श्रीनाथ जी के प्राकट्य से मेवाड़ तक की यात्रा, श्रीनाथ जी मंदिर में हो रहे नवा चार एवं वैष्णव जन की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश में प्रभु श्रीनाथ जी की प्रमुख बैठकों की व्यवस्था, गिरिराज परिक्रमा के विकास, जती पुरा स्थित मुखारबिंद स्थल पर वैष्णव जनों की सुविधा एवं वहां की सेवा, पुष्टिमार्ग कॉरिडोर जिसमें प्रभु श्रीनाथजी के मुखारबिंद गिरिराज परिक्रमा एवं ब्रज स्थल एवं श्री नाथद्वारा को जोड़कर एक पुष्टिमार्ग कॉरिडोर निर्माण पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान विशाल बावा ने सीएम योगी को नाथद्वारा आने का निमंत्रण भी दिया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811