Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस को  मनाया, बधाई

0 135

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के  दीवानगंज फैक्ट्री चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भारत माता के चित्र पर माला अर्पण कर नमन किया। और एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई लेकिन 1951 में जब हमारा दल जन संघ स्थापित हुआ तो उस समय हमारा दल तेजी से आगे बढ़ रहा था। हमारे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसके बाद फिर हम एक बार खड़े हुए और जो हमारे दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उनकी भी रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी जाती है। उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा मीसा लगा दी जाती है। इसके बाद भी हमारे संगठन के कार्यकर्ता घबराते नहीं है और लगातार डट कर खड़े रहते हैं और उसका एकमात्र कारण यही है कि हमारी पार्टी और संगठन एक कार्यकर्ता आधारित दल है। जो की कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान करता है। हमारी पार्टी एक ऐसा दल है, जिसका कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनता है, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष बनता है और पार्टी के सभी दायित्वों का निर्वहन करता है । हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। हमने 21 अक्टूबर 1951 जनसंघ से लेकर एक लंबी लड़ाई लड़ी है और आज हमारा दल एक बेहतर मुकाम पर है। हमें इसी तरह अपनी पार्टी और संगठन को निरंतर आगे लेकर जाना है। दीनदयाल जी के उद्देश्य को लेकर अंत्योदय योजना प्रारंभ की थी। इस मौके पर दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, अमित पाल राघव, रवि कुशवाह ,दीपक कुशवाह, महेंद्र साहू, दशरथ प्रजापति, विक्रम मीणा, कल्लू मीणा, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811