सागर । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का आपके द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुये निराकरण करने पर मलय श्रीवास्तव अपर मुख्यसचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
ने सागर ज़िले के वीना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शंकर लाल कुरेले जी कों प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया हें।
अपने प्रशंसा पत्र में श्री मलय श्रीवास्तव अपर मुख्यसचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास
ने कहा हें कि विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (181) में दर्ज शिकायतों का आपके द्वारा व्यक्तिगत रूचि लेते हुये निराकरण कराया जा रहा है। मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के पद पर कार्य करते हुए आपके द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण एवं निराकरण में उत्कृष्ट कार्य किया गया है, जिसके फलस्वरूप माह जून 2023 में 47.8% संतुष्टि वेटेज़ एवं 87.1 % कुल वेटेज़ के साथ “A- ग्रेड” प्राप्त करते हुए प्रदेश स्तर पर 106 स्थान प्राप्त किये है, आपके द्वारा विभागीय प्रदर्शन में सराहनीय योगदान के साथ ही आपका कार्य उत्कृष्ट रहा है।मै विभाग की ओर से आपको एवं जनपद में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का कार्य कर रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं सुभकामनाएँ प्रेषित करते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, तथा आशा करता हूँ कि भविष्य में भी आप सभी इसी निष्ठा एवं समर्पण भावना से आमजन की सेवा निष्पादन में सी.एम. हेल्पलाइन ( 181 ) में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराते रहेंगें।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post