Let’s travel together.

दुर्गाअष्टमी,नवमी पर सुबह से ही भक्त जनों की मंदिरों में लगी भीड़ 

0 74

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

अष्टमी और नवमी साथ पढ़ने पर दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में अलग अलग माता मंदिरों में मां की पूजा पूरे विधान विधान से हो रही है। और मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे है। जिससे मंदिरों में भीड़ देखी जा रही है क्षेत्र भर में नवरात्रि का त्योहार की बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। दीवानगंज क्षेत्र के तमाम मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे थे।  दीवानगंज के प्रसिद्ध मंदिर खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर सुबह की आरती हुई। गुफा मंदिर, राम जानकी मंदिर, इच्छापूर्ति मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर, पर सुबह की आरती में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और माता के स्वरूप के दर्शन किए। नवरात्रि के पहले ही दिन से मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है। खेड़ापति माता मंदिर दीवानगंज पर सुबह 5 बजे से ही जल चढ़ाने वालों की भीड़ लगी रहती है। जल चढ़ाने के लिए भक्तगण अपनी बारी आने का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में सुबह 5 बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ माता के स्वरूप के दर्शन के लिए पहुंचना शुरु हो गई थी। इसी प्रकार अयोध्या धाम अंबाडी, गणेश मंदिर अंबाडी , शिव मंदिर अंबाडी, गायत्री मंदिर सेमरा, रेलवे स्टेशन माता मंदिर सेमरा, आदि मंदिरों में सुबह से ही भक्तगणों की दर्शन के लिए भीड़ लगना प्रारंभ हो गई थी जो दोपहर तक चलती रही। अष्टमी और नवमी साथ होने पर सुबह से ही ग्रामवासी छोटी-छोटी कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन कराकर उपहार भेंट कर विदा कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811