Let’s travel together.

हितग्राही मूलक येाजनाओं के स्वीकृति पत्रो का किया वितरण

0 496

नप में आयोजित कार्यक्रम में पीएम के कार्यक्रम का दिखाया लाइव प्रसारण

सिलवानी रायसेन से देवेश पाण्डेय

गरीब सम्मान सम्मेलन के तहत हिमाचल प्रदेश के शिमला महानगर में पीएम नरेंद्र मोदी की विशेष मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण नगर परिषद के सभागार मे नागरिको को दिखाया गया। लाइव प्रसारण देखने बड़ी संख्या मे ंनागरिक मौजूद रहें।
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, बरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना ने की । जवकि अतिथि के रुप में भाजपा महामंत्री संजू बनारसी, उपाध्यक्ष लखन चंदेल, दीपेश जैन उपस्थित रहे। प्रारंभ में अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जोलित कर माल्र्यापण किया । कार्यक्रम का संचालन निखलेश राय व आभार सीएमओ राजेंद्र शर्मा ने माना।
कार्यक्रम को बरिष्ठ भाजपा नेता संजय मस्ताना, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला,महामंत्री संजू बनारसी आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पीएम के 8 साल के कार्यकाल की प्रशंसा कर बताया कि देश का नाम विदेशी धरती पर भी सम्मान के साथ लिया जाता है। भारत याचक वाला देश नही बल्कि दुनिया को देने वाला देश पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सफल नेतृत्व में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। यहां पर कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा पर सीएमओ राजेंद्र शर्मा के द्वारा प्रकाश डाला गया ।
प्रमाण पत्रो का किया वितरण
लाइव प्रसारण के इस कार्यक्रम में मौजूद नागरिको के द्वारा शिमला के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए संबोधन का लाइव प्रसारण देखा व संबोधन को सुना । यहां पर अतिथियों के द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं के चयनित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर पूर्व नप उपाध्यक्ष संजीव जैन जेके, आरके जैन, ओमकार शर्मा, मोनू मतांबर, सऊद मिर्जा, जहूर मंसूरी, अखिलेश शर्मा, रिप्पू बजाज सहित नागरिक व नप कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811