Let’s travel together.

सतलापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोर सहित माल बरामद

0 280

 

रामभरोस विश्वकर्मा ,मंडीदीप रायसेन

थाना सतलापुर क्षेत्र में चोरी करने वाले चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले व बिकवाने वालों को भी किया गिरफ्तार 2 लाख की कीमत के आभूषण किए बरामद

सतलापुर, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चोरी नकबजनी को रोकने माल मशहूका बरामदगी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार सहवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा के मार्गदर्शन व एसडीओपी ओबैदुल्लागंज श्री मलकीत सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक श्री विजय त्रिपाठी व उनकी टीम को सतलापुर क्षेत्र से चोरी हुए आभूषणों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

घटना दिनांक 05 फरवरी 2023 को फरियादी गणेशराम सराठे निवासी सतलापुर द्वारा अपने घर सतलापुर में कोई अज्ञात चोर द्वारा घर के अंदर घुस कर सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/2023 धारा 457 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

विवेचना के दौरान थाना मंडीदीप में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार सुदा आरोपी फूल सिंह उर्फ गोलू माझी से पूछताछ करने पर बताया कि सतलापुर से घटना दिनांक को अपने साथी राहुल नागवंशी के साथ मिलकर फरियादी गणेशराम सराठे के घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी किया था तथा चोरी का माल बरेली के नित्तू डागौर एवं पप्पू कहार के माध्यम से बरेली क्षेत्र के सोना चांदी का व्यापार करने वाले ज्वेलर्स को बेचा था आरोपी गोलू माझी के कब्जे से एक चांदी की पायल एक चांदी की चेन चांदी का कड़ा सोने की एक छोटी चैन एवं नगदी 65000 दीगर जिला से चोरी की थी को भी जप्त की गई है

चोरी का माल बिकवाने वाले आरोपी नीतू उर्फ नितेश डागौर को अभिरक्षा में लेकर उसकी निशानदेही पर बरेली के वीरेंद्र कुमार सोनी से एक सोने का मंगलसूत्र एवं सोने की पांचाली बरेली के ही अंशुल सोनी से 1 सोने की झुमकी व 1 सोने के टॉप्स अमित सोनी से 1 चांदी की पैर पट्टी वह बरेली के सुरेंद्र नागौर से एक चांदी का करदोना जप्त किए गए हैं प्रकरण में चोरी का माल खरीदने वाले उक्त ज्वेलर्स दुकानदारों को भी आरोपी बनाया गया है

प्रकरण का आरोपी राहुल नागवंशी प्रताप जसवंत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बिजौली थाना जुन्नरदेव जिला छिंदवाड़ा घटना दिनांक से फरार था जिसे दिनांक 12 ,04,2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे जेल गोहरगंज दाखिल किया गया है प्रकरण में एक अन्य आरोपी पप्पू का निवासी बरेली का फरार है जिसकी तलाश जारी है

आरोपी गण का विवरण
1, गोलू उर्फ फूल सिंह माझी पिता गया प्रसाद माझी उम्र 23 साल निवासी खरिया मोहल्ला मंडीदीप
2, नितेश ग्रुप नीतू डागौर पिता मदन डॉग और उम्र 37 साल निवासी नागौर मोहल्ला वार्ड क्रमांक 11 बरेली थाना बरेली जिला रायसेन
3, राहुल नागवंशी उर्फ राहुल राजपूत पिता जसवंत राजपूत उम्र 22 साल निवासी ग्राम बिजौली थाना जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा
4, सुरेंद्र डाकोर पिता रामलाल जी डागौर उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 नागौर मोहल्ला बरेली
5, वीरेंद्र कुमार सोनी पिता दामोदर प्रसाद सोनी उम्र 38 साल निवासी बरेली
6, अंशुल सोनी पिता हरी बाबू सोनी उम्र 35 साल निवासी सर्राफा मार्केट बरेली
7, अमित सोनी पिता मोहनलाल सोनी उम्र 42 साल निवासी नाहर कॉलोनी बरेली
8, नरेंद्र उर्फ पप्पू कहार पिता सुखमणि कहार उम्र 25 साल निवासी धोखेड़ा बरेली

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी का गया माल बरामद करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विजय त्रिपाठी उपनिरीक्षक साबिर मंसूरी एएसआई जगदीश सिंह ठाकुर एएसआई अशोक तिवारी प्रधान आरक्षक अहमद नूर प्रधान आरक्षक राजेश धाकड़ प्रधान आरक्षक अजय सिंह प्रधान आरक्षक संतोष चौधरी व सैनिक लाखन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811