Let’s travel together.

गढ़ी में तीन घरों में आग लगने से 30 लाख से अधिक का नुकसान

0 236

बड़े स्तर पर दुकान की सामग्री सहित गृहस्थी का सामान जलकर ख़ाक,
फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में शनिवार को आगज़नी की घटना में तीन रहवासी मकान जलकर ख़ाक हो गए है। इस घटना में घरों में रखा घर गृहस्थी का सामान सहित दुकानों का रखा सामान जलने की जानकारी मिली है। आगजनी में प्रारंभिक आकलन पर 30 लाख से अधिक का नुकसान होने की जानकारी मिली है।
जानकारी के मुताबिक क़स्बा गढ़ी के बाज़ार जैन मंदिर रहवासी क्षेत्र के बीचों बीच सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। कच्चे रहवासी मकान से धुंआ देख आस पड़ोस के लोग मौक़े पर पहुंचे। तथा आग बुझाने का प्रयास करने लगे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तथा तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगो ने आगज़नी की घटना की जानकारी प्रशासन को दी। इस घटना में गढ़ी निवासी व्यापारी रोहित माहेश्वरी के घर के साथ उसमें रखा दुकान का लाखों रु का सामान जल गया। इनके यहां नुक़सान में दुकान का स्टाक का सामान जिसमे कपड़े की गठानें, इलेक्ट्रॉनिक समान में कूलर, पंखे, फ्रिज, वाशिंगम शीने, टीविया, पंखों सहित बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल है। पीड़ित ने लगभग 30 लाख रु के नुकसान की जानकारी प्रशासन को दी है।

इसके अलावा दूसरा नुकसान दीपक साहू का हुआ इस घटना में उन्हें मकान के साथ घर की चादरें, पंखे अन्य सामान जल कर ख़ाक हो गया इनका चार लाख रुपए का नुक़सान हुआ है। तीसरा नुकसान सतीष जैन का हुआ उन्हें भी मकान के साथ लगभग तीन लाख रुपए का नुक़सान हुआ है। इसके पहले आगजनी की घटना के बाद लोगो ने अपने घरों से पानी निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया ग्राम पंचायत ने पानी की लाइन का पानी आग बुझाने के लिए किया वही पड़ोसी ओर ग्रामीणो की मदद से पानी की व्यवस्था कर बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवाओं ने आग बुझाने में मदद की। उधर आग बुझाने के लिए गैरतगंज, बेगमगंज, सिलवानी, रायसेन की फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजने के लिए सूचना दी गई पर बहुत देर तक इंतजार के बाद गाड़ी मौके पर नही पहुंची।

आक्रोशित ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम
इस घटना में ग्रामीण बताते है कि यदि समय पर फायर बिग्रेड की गाड़ी आ जाती तो बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सकता था। परंतु गाड़ी समय पर नही पहुंची। वही ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सूचना देने पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया तथा भोपाल सागर मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने प्रशासन के ख़िलाफ़ नारेबाजी कर अभद्रता करने वाले अधिकारी को हटाने की मांग की।

जानकारी मिलने पर अनुविभागीय एसडीएम पल्लवी वैध, नायब तहसीलदार विशाखा चौहान, नायब तहसीलदार शेलेश सिंह मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश देकर बमुश्किल चक्काजाम खुलवाया। वही घटना में पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन एसडीएम पल्लवी वैध ने दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811