Let’s travel together.

ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में हर्षोल्लास से मना दीपावली मिलन समारोह

0 425

– स्कूल के आगामी कार्यक्रमों से पत्रकारों से की वार्ता

विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन 

औबेदुल्लागंज के प्रतिष्ठित ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में दीपावली मिलन समारोह मनाया गया। परिसर को दीपमालाओं, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक रंगोली से सजाया गया। औबेदुल्लागंज के स्थानीय पत्रकारों सहित स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

उक्त अवसर पर स्कूल की संचालक सोनल मेहता ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। हमें अपने जीवन में भी इसी भाव को अपनाते हुए समाज में प्रेम, सहयोग और सद्भाव का संदेश देना चाहिए। स्कूल की प्राचार्य ललिता जयमान ने कहा कि ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस परिवार हर पर्व को शिक्षा, संस्कार और संस्कृति से जोड़कर मनाता है।

दीपावली हमें एकता और उमंग का संदेश देती है, यही भाव हमारे विद्यार्थियों में भी जाग्रत रहना चाहिए। उक्त अवसर पर ग्लोबल स्कूल से संबद्ध समाजसेवी संस्था सेंसड के राहुल नागर ने भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली केवल रोशनी का नहीं बल्कि आत्मविकास और समाज में प्रकाश फैलाने का पर्व है।

कार्यक्रम के अंत में संचालक सोनल मेहता ने विद्यालय की उपलब्धियों, शिक्षण पद्धति और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित पत्रकारों का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना भी की। नगर के वरिष्ठ पत्रकार सहित अन्य सभी पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811