Let’s travel together.

तेज रफ्तार कार का टायर फटा,अनियंत्रित कार पलटी,तीन घायल

0 116

-कार में चार लोग थे सवार, बरेली से सागर जा रहे थे कार सवार

उवेश खान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के सियरमऊ घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन घायल हो गए। घायलों में, जेनिका जैन 5 वर्ष, रचना जैन 32 वर्ष, अनुज जैन 35 वर्ष,शामिल हे।

इस दुर्घटना में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कार में सवार 4 महीने के मासूम बच्चे को एक खरोंच तक नहीं आई। हादसे के वक्त यह जैन परिवार बरेली से सागर जा रहा था। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को तुरंत सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बरेली ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811