-जबलपुर से भोपाल के लिए शुरू होने वाली उड़ान सेवा की करेंगे औपचारिक घोषणा
जबलपुर।केंद्रीय नागरिक एवं उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 31 मई को जबलपुर आ रहे हैं। सिंधिया यहां जबलपुर से भोपाल के लिए शुरू होने वाली उड़ान सेवा की औपचारिक घोषणा करेंगे। यह उड़ान चार जून से शुरू होने जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा मानस भवन में केंद्रीय हितग्राहियों के साथ प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री करीब 450 करोड़ रुपये से डुमना विमानतल के विस्तारीकरण के कार्यों की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन का कार्यक्रम जारी हो गया है, जिसमें सुबह 9.15 बजे एलायंस एयर के विमान से दिल्ली से जबलपुर आएंगे। वे 9.45 मिनट से 12.15 बजे तक मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात 12.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में रहेंगे। करीब 4.30 बजे केंद्रीय मंत्री सिधियां एयरपोर्ट में समीक्षा बैठक लेंगे। इस दौरान वे जबलपुर- भोपाल-ग्वालियर-भोपाल-जबलपुर और बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर सेक्टर की अलायंस एयर उड़ानों का उद्घाटन करेंगे।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post