Let’s travel together.

टीम इंडिया नहीं, मौसम फेरेगा ऑस्ट्रेलिया के अरमानों पर पानी?

0 104

सोमवार 24 जून को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के मुकाबले में टकराएंगे तो करोड़ों भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही शब्द होगा- बदला. 19 नवंबर की उस शाम का बदला, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था. टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में अपनी भूमिका निभाए ताकि 19 नवंबर का दर्द कुछ कम हो सके. लेकिन क्या टीम इंडिया को ऐसा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये बहुत कुछ सेंट लूसिया के मौसम पर निर्भर करेगा.

दोनों ही टीमों का इस राउंड में ये आखिरी मैच है. टीम इंडिया लगातार 2 मैच जीतकर सबसे ऊपर है और सेमीफाइनल के ज्यादा करीब है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का भी सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा था लेकिन अफगानिस्तान के हाथों मिली चौंकाने वाली हार ने उसकी पार्टी खराब कर दी. अब उसे हर हाल में भारत को हराना ही होगा तब जाकर ही उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल पाएगा. हार के साथ उसका खेल खत्म हो सकता है लेकिन उससे भी बड़ी टेंशन मौसम बना हुआ है.

कैसा है सेंट लूसिया का मौसम?

दोनों टीमों की ये टक्कर सेंट लूसिया के ग्रोस आइलेट मैदान में होने वाली है लेकिन इस शहर का मौसम अच्छी खबर नहीं दे रहा है. मैच से एक दिन पहले रविवार को भी शहर में काफी बारिश हुई और देर रात भी बारिश होने का अनुमान है. ये मुकाबला सेंट लूसिया के समयानुसार सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा लेकिन सुबह वहां बारिश दखल दे सकती है. वेदर रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच बारिश होने का अनुमान है और अगर ऐसा होता है तो मैच के वक्त पर शुरू होने की उम्मीद नहीं है. हालांकि, इसके बाद बारिश नहीं होगी लेकिन क्या मैदान मुकाबले के लिए तैयार रहेगा, वो एक बड़ा सवाल होगा.

अगर धुल गया मैच तो क्या होगा?

अब बात इसके असर की. अगर ये मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है तो टीम इंडिया की बल्ले-बल्ले है. बिना खेले ही टीम इंडिया सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी क्योंकि उसके 5 पॉइंट्स हो जाएंगे. वहीं ऑस्ट्रेलिया को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा क्योंकि वो जीत दर्ज कर पूरे 2 पॉइंट लेने के बजाए सिर्फ 1 पॉइंट ही हासिल कर पाएगी. ऐसे में अगर अफगानिस्तान अगले मैच में बांग्लादेश को हराता है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवतियों को पीटने वाले एक मनचले का निकाला जुलूस, पुलिस ने जेल भेजा     |     प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के स्वर्गीय  पिताजी के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में माधवगंज चौराहे पर पुतला दहन     |     कृष्णा कॉम्प्लेक्स की नपती करने पहुंचे नगर पालिका अधिकारी, अब राजस्व विभाग करेगा सीमांकन     |     शरद पूर्णिमा पर आचार्य श्री के जीवन चरित्र पर नाटिका और भजन संध्या हुई     |     हाईवे के गड्ढों की मरम्मत में लीपापोती, 24 घंटे भी नहीं टिक पाई एमपीआरडीसी की गिट्टी     |     दीपावली की तैयारियां शुरू,मिट्टी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं बनाने में जुटे कुम्हार,पारंपरिक कला से दे रहे आकर्षक रूप     |     शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811