भोपाल।दीक्षा वेलफेयर एंड कल्चरल सोसायटी एवं रंग समूह, भोपाल द्वारा तीन दिवसीय “आराध्य नाट्य महोत्सव” के अंतर्गत नाटक- “मंज़िले और भी” का मंचन महादेवी वर्मा हॉल हिन्दी भवन, में संपन्न हुआ डॉ. अनीता सिंह चौहान द्वारा लिखित कहानी का निर्देशन- अशोक बुलानी ने किया।

कथासार –
एक लड़की की यह कहानी आज वर्तमान समय में उसके संघर्षपूर्ण यात्रा का सजीव चित्रण है। आशा और जूनून उत्साह के साथ वह अपनी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए बड़ी-बडी परेशानियों का सामना करती है। हताश भी होती है पर टूटती नहीं। फिर से अपनी साहस को बटोरती हुई, अपनी मंजिल की तरफ कदमों को बढ़ाती है और अंत में सफल भी होती है।

नाटक में पिंकी लालवानी, अभिलाषा कुमार, विजय ज्ञानचंदानी, यासीन, तन्मय वासवानी ने अभिनय किया वहीं मंच निर्माण देवेन्द्र जोशी ,प्रकाश व्यवस्था बृजेश अनय तथा संगीत
भावना जगवानी ने गया।।

इस अवसर पर फिल्म एवं रंगकर्म में उल्लेखनीय योगदान हेतु सोसाइटी की ओर से अभिनेत्री सीमा मोरे द्वारा भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता निर्देशक सुनील सोन्हिया, नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अभिनेता निर्देशक डॉ आर के दादौरिया एवं फिल्म अभिनेता, साहित्यकार आरिफ़ शहडोली को सम्मानित किया गया