-भोपाल विदिशा हाईवे 18 से रोज निकल रहे कई ट्रैक्टर ट्राली,ट्रक भूसा लेकर
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र के आसपास इन दिनों भूसा बिक्री करने वाले दलाल सक्रिए हैं। ब़ड़े स्तर पर भूसा जिले से बाहर भेजा जा रहा है जिससे जिले की गौशालाओं में गौवंश को भूसा मिलना मुश्किल हो जाएगा।देखने में आ रहा है कि रातों में ट्रैक्टर ट्राली , ट्रैकों में भरकर भूसा जिले से बाहर भेजा जा रहा है। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रात दिन भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक हजारों की तादात में निकल रहे हैं। इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि इस रोड पर सांची थाना, सलामतपुर थाना, दीवानगंज चौकी ,सुखी सेवानिया थाना पड़ता है। इतनी जगह थाना होने के बावजूद भी भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक , हजारों की संख्या में आसानी से निकल रहे हैं। फसल जब पककर तैयार हो जाती है और निकल जाती है क्षेत्र में भूसा बिक्री करने वाले दलाल सक्रिए हो जाते हैं। ब़ड़े स्तर पर भूसा जिले से बाहर बेचा जा रहा है जिससे जिले की गौशालाओं में गौवंश की दुर्दशा खराब होना निश्चित है।जबकि दीवानगंज क्षेत्र का गौवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर है। आसपास बन रही गौशाला में साल भर के लिए भूसा की खरीद नहीं हो पा रही है क्योंकि जिले में विचौलिए सक्रिय है। विचालियों कारण भूसा की कीमतें आसमान छू रही है। यदि भूसे पर शीघ्र से शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में जिले की गौशालाओं में रहने वाला गौवंश को भूखा रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।