Let’s travel together.

कला जत्था/नाचा दल के माध्यम से दी जा रही है शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

0 425

रायपुर से सुरेन्द्र जैन

रायपुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था/नाचा दल के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है। इसके तहत जनसंपर्क विभाग द्वारा रायपुर जिले में 90 स्थानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही है।

इसके तहत गत् दिनों अभनपुर विकासखंड के ग्राम टोकरो, मानिकचौरी, बेलडीह, उगेतरा, मंदलौर, कठिया, जौंदी और जोंदा में तथा धरसीवां विकासखंड के ग्राम परसतराई, कपसदा, तिवरैया, सिलतरा, धनेली, साकरां में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

सरल, सहज और सरस तरीके से तथा हिंदी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से इन प्रस्तुतियां के द्वारा राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना,

किसानों की कर्जमाफी, धान खरीदी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, दाई-दीदी क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल, धनवंतरी मेडिकल जैनरिक स्टोर तथा नरवा, गरवा, घुरवा और बारी जैसी अनेक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इन कार्यक्रमों के आयोजन में उपकार पंथी लोकनृत्य कल्याण सेवा समिति मंदिर-हसौद, उदग्म सेवा समिति और चित्रोत्पला लोक कला परिषद रायपुर के माध्यम से किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811