अनुराग शर्मा सीहोर
किसानों पर आई परेशानी को लेकर सीहोर विधायक सुदेश राय बिफर गए। समर्थन मूल्य खरीदी पर किसानों से लिए जा रहे पैसे की शिकायत विधायक सुदेश राय तुरंत मंडी पहुंच और उन्होंने कर्मचारी को सख्त लहजे में कह दिया कि यहां दादागिरी करने आए हो। सीहोर विधानसभा में बदमाशी नहीं चलेगी। विधायक सुदेश राय का यह सख्त अंदाज सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी के साथ वारयल हो रहा है।
वारयल वीडियो में विधायक सुदेश राय कहते सुनाई दे रहे हैं… आप यहां दादागिरी करने आए हो, आप दादागिरी करने आए हैं, इनने पैसे मांगे आपसे, कितने पैसे मांगे, पैसे किसने मांगे यहां पर… मौके पर मौजूद किसान ने कहां हां इसने पैसे मांगे।

विधायक बोले, सुनो यहां पर्चेस किसके लिए की जा रही है, तुम गरीबों का शोषण करने आए हो, विधायक बोले यह हर जगह की कहानी है और हम हर जगह जाएंगे। ये मोहन यादव की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, किसानों के हित की सरकार है। मैंने पूछा आपका नाम क्या है, आपका पद क्या है, आप किसान को क्यों परेशान कर रहे हो। सीहोर विधानसभा में बदमाशी नहीं होना चाहिए। अब हम चुपचाप छापामार कार्रवाई करेंगे।