Let’s travel together.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दीवानगंज सहित 7 पंचायतो में 390  ग्रामीणों के बनेंगे आवास 

0 138

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रता नियमों में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। अब जिनके पास बाइक या फ्रिज जैसी सुविधाएं हैं, वे भी इस योजना के अंतर्गत आवास सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह बदलाव सरकार द्वारा योजना को अधिक समावेशी बनाने के लिए किया गया है।  जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हीं लोगों को लाभ दिया जाता था जो आर्थिक रूप से कमजोर थे और जिनके पास किसी भी प्रकार की लक्जरी सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन अब पात्रता के नियमों में कुछ संशोधन किए गए हैं, जिससे योजना का लाभ अधिक लोगों तक पहुंच सके।
मध्य प्रदेश में अगले तीन सालों में 20 लाख से अधिक आवास बनाने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आवासों का निर्माण होगा। विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लिए 2024-25 में 1.08 लाख आवास भी सुनिश्चित किए गए हैं।प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण योजना में चार लाख, 2026-27 में चार लाख और 2027-28 में चार लाख आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इसी के तहत ग्राम  पंचायत दीवानगंज में 48, ग्राम पंचायत अंबाडी में 150, ग्राम पंचायत सेमरा में 41 ग्राम पंचायत निनोद में 59 ग्राम पंचायत नर खेड़ा 15 सरार में  35  , ग्राम पंचायत जमुनिया में 42 ग्रामीणों के नाम आवास योजना के अंतर्गत आए हैं। कई हितकारी के खातों में किस्त भी डाली जा चुकी है जिनके मकान बना प्रारंभ हो गए हैं जो लोग रह गए हैं उनकी भी किस्त डाली जाएगी।  जो पात्र लोग रह गए हैं उनका सर्वे भी पंचायत द्वारा किया जा रहा है जिनको आने वाले वर्ष में योजना का लाभ मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811