Let’s travel together.

गुंडे बदमाशों के खिलाफ नवागत चौकी प्रभारी का तगड़ा एक्शन,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में दो को भेजा जेल

0 295

सुरेंद्र जैन धरसीवां
गुंडे बदमाशों चाकूबाज लुटेरों के खिलाफ नवागत चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर एक्शन मूड में हैं सोमवार को सांकरा में अशांति फैला रहे दो आरोपियों को उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
राजेंद्र कंवर ने पुलिस चौकी का कार्यभार संभालते ही अपराधियों गुंडा बदमाशों को संदेश दिया है कि वह अपने चरित्र को सुधारकर शांतिपूर्ण जीवन जिएं अन्यथा या तो जेल में रहने तैयार रहें या क्षेत्र छोड़कर चले जाए गुंडागर्दी बदमाशी या गरीब मजदूरों के साथ लूटपाट करने वालों के खिलाफ उनकी कार्यवाही जारी रहेगी
चौकी प्रभारी राजेंद्र कंवर ने बताया कि सोमवार की दोपहर सांकरा चौक में वीरेंद्र मनहर एवं आकाश मनहर लोगो को भयभीत करते हुए गाली गलौज कर रहे थे और कह रहे थे कौन हमारे खिलाफ शिकायत किया सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंची काफी भीड़ जमा थी आरोपियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने और उत्तेजित होकर हल्ला मचाने लगे आरोपियों द्वारा संज्ञेय अपराध घटित होने की संभावना को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 170/126,135,(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।नवागत चौकी प्रभारी की इस कार्यवाही से लोगों न राहत की सांस ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811