Let’s travel together.

कृषि मेले में प्रगतिशील किसानों को किया गया सम्मान, साझा किए अनुभव

0 94

– ”मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान मेले का आयोजन”

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के प्रांगण पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं विशिष्ट अतिथि शिवपुरी जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, हरवीर रघुवंशी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला शिवपुरी यू.एस. तोमर द्वारा मेले में आए हुए मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मिलेट्स मेले में कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, स्वयं सहायता समूहों, जैविक उत्पाद विक्रय फार्मर प्राइड, बीज खाद आदान विक्रेताओं, सफल किसानों एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाकर उन्नत उत्पादों, तकनीकियों एवं संरक्षित मोटे अनाजों के बीजों एवं उनके खाद्य पदार्थों को प्रादर्श के रूप में जीवंत प्रदर्शन करते हुए प्रदाय भी किए गए।
जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने उन्नत खेती अपनाने के बारे में आवाहन किया। और कहां की किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ उद्यानिकी खेती पशुपालन तथा कृषि के क्षेत्र में नवीन तकनीकियों को अपनाना चाहिए जिससे किसानों को लाभ होगा। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शिवपुरी जिले में कृषि में टमाटर उत्पादन में कम और सुरक्षित रसायनों के प्रयोग के साथ प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने तथा शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए किसानों एवं पशुपालकों को दूसरे किसानों के लिए प्रेरक बताया। जिसमें पीएमएफई योजना से लाभ तथा पशुपालन विभाग की सेक्स सोर्टेड सीमेन से गाय एवं भैंस को कृत्रिम गर्भाधान कराकर उन्नत नस्ल के पशुधन तैयार करने के लिए भी उपयोगी बतलाया एवं कृषि विज्ञान केन्द्र से नई तकनीकियां सीखने के लिए किसानों को प्रेरित किया।

प्रगतिशील किसानों ने साझा किए अपने अनुभव-

जिले के विभिन्न विकासखण्डों से आए प्रगतिशील किसानों में हर्षवर्धन मजेजी ग्राम ठर्रा ने बांस एवं चिया सीड की खेती से सफलता, श्रीमती ममता जाटव ग्राम कुशियारा मशरूम उत्पादन, रामगोपाल गुप्ता ग्राम भौंती विकासखण्ड पिछोर कृषिवानिकी एवं पीएमएफएमई योजना से लाभ, राजेश रावत पॉली हाउस योजना से लाभ, आदिराम रावत ग्राम करसेना सूक्ष्म सिंचाई योजना से लाभ, महिम शर्मा ग्राम बड़ागांव जैविक खेती द्वारा गेहूं एवं अन्य फसलों का उत्पादन एवं वीरू ओझा मध्यप्रदेश शासन की ट्रिपल एस टेक्नीक्स से उन्नत देशी नस्ल साहीवाल एवं गिर की बछड़ी तैयारी हुई है। इसके साथ ही पशुपालन के बारे में अपने अनुभव बतलाते हुए अनुभव साझा किये। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रेरक किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811