Let’s travel together.

मौसम के बिगड़े मिजाज ने बढ़ाई किसानों की चिंता,फसल कटाई और थ्रेसिंग का काम हो सकता है प्रभावित

0 481

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन

गुरूवार शाम से अचानक मौसम के बिगड़े मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बरेली अंचल के कुछ गांवों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार शाम को कुछ समय के लिए हुई बूंदाबांदी से फिलहाल थ्रैसिंग का काम रूक गया है। किसान रामकुमार पटेल और मुकेश सिमरैया ने बताया कि इस समय खेतों में चना, तुअर और तेवड़ा की फसलें कुछ कटी हुई रखी हैं तथा कटाई का काम भी चल रहा है। इसके साथ ही थ्रेसिंग का काम भी किसानों द्वारा किया जा रहा था, किन्तु गुरूवार शाम को अचानक मौसम बिगड़ा और कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी हुई। इस कारण फिलहाल थ्रेसिंग का काम रोकना पड़ गया है।

यदि और पानी गिरा तो कटाई भी रोकना पड़ेगा

किसान शिवदयाल साहू और नवीन शर्मा ने बताया कि यदि रात में थोड़ी सी भी बारिश होती है तो फसलों की कटाई का काम भी रूक सकता है। किसानों ने बताया कि अब यदि मोसम बिगड़ता है तो फसलों में नुकसान की संभावना है। यह भी बताया गया है कि यदि पानी गिरा तो भूसे का संकट भी उत्पन्न हो सकता। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आसमान में बिजली चमक रही है और गड़गड़ाहट भी हो रही है। कुल मिलाकर मौसम के बिगड़े मिजाज ने फिलहाल तो किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811