अमरकंटक । पवित्र नगरी अमरकंटक के टेंट व्यवसायी सहज सरल स्वभाव के धनी मृदभाषी संतोष पारस 50 वर्ष का गत रात्रि 10 बजे अल्प बीमारी के बाद असामयिक निधन हो गया। श्री संतोष पारस अपने पीछे वृद्ध मैन दशरथिया बाई पत्नी ममता पारस पुत्र साहिल पारस एवं पुत्री खुशबू पारस को रोता बिलखता छोड़ गए हैं । उनका अंतिम संस्कार कबीर पंथ के सामाजिक रीति रिवाज के अनुसार नर्मदा के दक्षिण तट पर भारी जन समूह के मध्य शायंकाल 5: बजे किया गया । संतोष पारस की पत्नी श्रीमती ममता पारस नगर परिषद अमरकंटक की पार्षद रह चुकी हैं । उनके निधन से नगर में शोक व्याप्त हो गया ।
श्री संतोष पारस के निधन पर नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम पूर्व अध्यक्ष प्रभापनारिया पार्षद जोहनलाल चंद्रवंशी सुखनंदन सिंह उषा सिंह सावित्री सिंह नर्मदा चौहान डॉ संतोष तिवारी नवोदय विद्यालय के डॉक्टर एके शुक्ला शिक्षा महाविद्यालय के रामसेवक कुशवाहा पत्रकार धनंजय तिवारी उमाशंकर पांडे श्रवण उपाध्याय श्यामलाल सेन आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है ।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।