Let’s travel together.

रंगपंचमी पर निकला चल समारोह सांप्रदायिक सौहाद्र देखने मिला

0 131

-मुस्लिम त्योहार कमेटी ने हिंदू समिति का किया स्वागत

अंकित कुशवाहा मंडीदीप रायसेन

उद्योग नगरी में बुधवार को रंगोत्सव के पांचवें दिन रंग पंचमी पर्व परंपरा अनुसार मनाया गया। इस अवसर पर नगर की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था श्री हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में चल समारोह निकाला गया।समारोह का शुभारंभ वार्ड 23 बालविहार मंडी से प्रारंभ हुआ। आगे मुस्लिम समाज के संरक्षक असलम पठान मंडी नेतृत्व में अध्यक्ष अल्ताफ खान एवं मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद पर स्वागत किया।

समारोह में शामिल हुरियारे मंगल बाजार पहुंचे। यहां से हुरियारों के काफिले में डीजे के साथ रंग बरसाने के लिए फायर ब्रिगेड शामिल हुई। जिसने जुलूस में सम्मिलित हूरियारों के साथ रास्ते में जो भी दिखा उस पर जमकर रंग बरसा कर रंग-बिरंगा कर दिया। चल समारोह नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वार्ड दो बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा। जहां लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी इसी के साथ चल समारोह का समापन हुआ।

चल समारोह में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष अजीत सिंह, भाजपा नेता राजेंद्र अग्रवाल पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव, पूर्व नपा अध्यक्ष बद्री सिंह चौहान,दिलीप जैन, कृष्ण कुमार चौबे, सचिव अशोक भार्गव, पत्रकार अंकित कुशवाहा शुभम खटीक, कैलाश अहिरवार पंकज अग्रवाल पंकज तिवारी विनोद मालवीय राहुल बैरागी रोहित ठाकुर सहित हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उद्योग नगरी के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अबीर रंग गुलाल उड़ा कर पर्व का जमकर आनंद उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |     मिलिट्री कैंप बालमपुर के सामने दुकान के बाहर दो दिन से लावारिस खड़ी स्कूटी, पुलिस को दी सूचना     |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर तीन दिवसीय युवा उत्सव का समापन, विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा     |     धरसींवा और सिलयारी में असामाजिक तत्वों पर शिकंजा, जुआ-सट्टा, अवैध शराब और हुड़दंग पर रहेगी पैनी नजर     |     दीपावली से पहले बेगमगंज में खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई दुकानों से लिए नमूने     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया 150 बिस्तरीय अस्पताल निर्माण का निरीक्षण     |     जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दिलाई शपथ     |     त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पुलिस और नगर पालिका की टीम सक्रिय     |     भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर जैन मंदिरों में 9 नवंबर को सुबह चढ़ेंगे निर्वाण लाडू     |     शिवपुरी के पीजी कॉलेज में गूंजी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की गूंज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811