बेटी के द्वारा मुख्य अग्नि देते समय लोगों की नम हुई आंखें
रायसेन । शहर के गोल्डन सिटी फेस 1 के निवासी प्रकाश चिड़ार की रात में लगभग 10 बजे किसी अज्ञात वाहन से सलामतपुर पगनेश्वर के बीच सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सांची पुलिस ने परिजनों को खबर देकर सिबिल हॉस्पिटल सांची में पोस्ट मार्डम कराया । प्रकाश चिड़ार के परिवार में -पत्नी दो बेटियां हे बड़ी बेटी शिवानी की शादी जनवरी में हुई हे एवं छोटी बेटी शालू अभी अध्ययनरत है । शालू ने अपने पिता की को मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाते हुए अपने पिता का अंतिम संस्कार किया । यह दृश्य देखकर अंतिम संस्कार में सम्मिलित सभी लोगों की आंखें नम हो गई ।