Let’s travel together.

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानु शर्मा ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,भाजपा पर जमकर बरसे श्री शर्मा

0 583

सांची ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ की ली बैठक

रायसेन।  विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रतापभानु शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने आज प्रेस वार्ता में बीजेपी पर जमकर बरसे। प्रताप भानु ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में काफी विकास कार्य किया, कॉलेज बनवाए और भी कई जन् कल्याणकारी योजनाएं लागू की। बीजेपी की सरकार झूठ की राजनीति करती है धोखे की राजनीति करती है। ईडी सीबीआई इनकम टैक्स को पीछे लगती है और लोगों पर दबाव बनाती है यह राजनीतिक ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। बीजेपी ने देश को सिर्फ बर्बाद किया है। उल्लेखनीय हे कि कांग्रेस ने प्रतापभानू शर्मा को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ मैदान में उतारा हे ।श्री शर्मा यहां से दो बार लोकसभा के लिए चुने गये हे।

– विदिशा रायसेन संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा ने आज सांची मार्ग पर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रेस वार्ता में कहा कि इलेट्रोल बांड से चंदा मामला देश का बड़ा घोटाला हे।इसमे आधे से ज्यादा चंदा बीजेपी ने लिया हे।सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यह सामने आया हे।

उन्होंने कहा कि रायसेन विदिशा जिले में बासमती के उत्पादन के साथ-साथ गेहूं का अत्यधिक उत्पादन होता है। इस क्षेत्र को हम एक्सपोर्ट जॉन बनाएंगे। इतना ही नहीं रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। इसके लिए रोड मेंप तैयार किया गया है। इसे प्राथमिकता से पूरा करेंगे यहां विकास की काफी संभावनाएं हैं। इसे देखते हुए रेलवे लाइन के अलावा अनेक विकास की योजनाएं हमने तैयार की हैं। उन्होंने किसानों के संबंध में कहा की हम गेहूं का समर्थन मूल्य ₹3000 प्रति क्विंटल करेंगे।बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग खोले जाएंगे।


इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रतापभानू शर्मा ने ब्लॉक कांग्रेस साँची के कार्यकर्ताओ की बैठक ली। श्री शर्मा विदिशा लोकसभा में दो बार1979 और 1984 में कांग्रेस से विजयी हुए हे।

ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल,कांग्रेस की प्रवक्ता अनुमा आचार्य,जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान,जिला कांग्रेस संघठन मंत्री नारायण सिंह,जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी,पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मालवीय सहितम सर्रत बेग,प्रदेश प्रवक्ता ह्रदेश किरार,विधान सभा प्रत्याशी रहे डॉ  जी सी गौतम,प्रमोद साहू,सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811