Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल अहमदाबाद में “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में हुए शामिल

0 149

भोपाल।उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल अहमदाबाद में आयोजित “मेगा ब्राह्मण बिजनेस समिट-4” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद किया और ब्राह्मण समाज के आर्थिक, शैक्षणिक और व्यावसायिक उत्थान पर अपने विचार रखे। समिट में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, पूर्व राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल, राज्यसभा सांसद श्री मयंक नायक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय इस आयोजन में ब्राह्मण उद्योगपतियों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां व्यवसाय और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज तक पहुंचाने, नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और बी2बी/बी2सी बैठकों के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

समिट में समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को “ब्रह्म रत्न सम्मान” प्रदान किया गया। युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिससे अधिक से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

समिट में देशभर से 2 लाख से अधिक ब्राह्मण समाजजन की सहभागिता रही। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक विवाह मेलों का भी आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811