Let’s travel together.

उदयपुरा सी एम राइज स्कूल में छात्रा की अशोभनीय तरीके से तलाशी लेने बाली परीक्षा पर्यवेक्षक निलंबित

0 226

रायसेन ।परीक्षा केन्द्र शास.सी.एम. राईज बालक उ.मा.वि. उदयपुरा में माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा में एक शिक्षिका मनीषा दवार परीक्षा  कक्ष में छात्रा की अशोभनीय तरीके से तलाशी लेने के मामले ने संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कार्यालय जिला पंचायत (शिक्षा) रायसेन के आदेश क्रमांक / 1560/शिक्षा/बोर्ड परी. / 2025, दिनांक 12/03/2025 माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2024-25 के लिए मनीषा रघुवंशी, प्राथमिक शिक्षक, एकीकृत शा. मा.शा. सिमरिया, संकुल केन्द्र शा.उ. मा.वि. साईखेडा, जिला रायसेन को परीक्षा केन्द्र क्रमांक 651017 परीक्षा केन्द्र शास.सी.एम. राईज बालक उ.मा.वि. उदयपुरा पर पर्यवेक्षक कार्य हेतु नियुक्त किया गया था। दिनांक 10.03.2025 को मीडिया के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि मनीषा रघुवंशी के द्वारा परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी छात्रा की अशोभनीय तरीके से तलाशी ली जाना परिलक्षित हुआ है। उनके द्वारा महिला शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत कार्य किये जाने के कारण विभाग की छवि धूमिल हुई है।

मनीषा रघुवंशी का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के प्रतिकूल होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।


अतः मनीषा रघुवंशी, प्राथमिक शिक्षक, एकीकृत शा.मा.शा. सिमरिया को उक्त कदाचरण के लिए प्रथम द्वष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में मनीषा रघुवंशी का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (सिलवानी) नियत किया जाता है तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |     देवी जागरण पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने दिया सामाजिक एकता का संदेश, उमड़ा जनसैलाब     |     मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला शाखा की बैठक संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811