त्रिवेंद्रम (केरल)।सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 15वां अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में सम्पन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता चेन्नई अंचल प्रमुख के शशिधर ने की. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय राजभाषा प्रमुख श्री राजीव वार्ष्णेय एवं त्रिवेंद्रम क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख काफिल अहमद ने मंच की शोभा बढ़ाई.
सम्मेलन में भोपाल अंचल के मुख्य प्रबंधक-राजभाषा राजीव तिवारी को वर्ष 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ राजभाषा अधिकारी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

इसके साथ-साथ भोपाल अंचल को वर्ष 2024 में राजभाषा का उत्कृष्ट कार्यनिष्पादन के लिये भाषिक क्षेत्र ‘क’ में सर्वश्रेष्ठ अंचल का खिताब मिला. सम्मेलन में भोपाल अंचल की ओर से राजीव तिवारी ,सुनील सोन्हिया (भोपाल), उषा कुशवाह (जबलपुर), विनीता साव (ग्वालियर), वंदना साव (इंदौर) एवं गोलू गौर (छिंदवाड़ा) उपस्थित रहे