Let’s travel together.

आलमपुर में 15 जनवरी को  विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजित

0 90

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में गुरुवार 15 जनवरी को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे कलश यात्रा से होगी, जिसके पश्चात सम्मेलन एवं सभा का आयोजन किया जाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित इस सम्मेलन का उद्देश्य पंच परिवर्तन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। इसके अंतर्गत समाज के समक्ष उपस्थित प्रश्नों एवं चुनौतियों पर विचार कर उनके समाधान खोजते हुए सशक्त एवं संस्कारित समाज निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन के माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना तथा सनातन परंपराओं के संरक्षण और पालन को बढ़ावा देना प्रमुख उद्देश्य है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों एवं बस्तियों में भी हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |     ग्वालियर की नन्ही नीलाक्षी को आपकी मदद की जरूरत, SMA Type-2 से जूझ रही जिंदगी     |     सांची मे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811