Let’s travel together.

विधायक जी… कोराना काल में हमने जोखिम में डाली जान,शासकीय उपभोक्ता भंडार संचालक पहुंचे विधायक के पास

0 446

अनुराग शर्मा  सीहोर

शहर के शासकीय उपभोक्ता भंडार संचालक आज एकत्रित होकर विधायक सुदेश राय के पास पहुंचे और विधायक को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। दुकान संचालकों ने बताया कि विधायक जी हमने कोविड कॉल में अपनी जान जोखिम में डालकर राशन वितरण किया, बावजूद अब तक हमें दुकानों का किराया, तुलावट का वेतन सहित अन्य खर्च नहीं मिला है।
शासकीय उपभोक्ता भंडार संघ अध्यक्ष कमलेश कुशवाह के नेतृत्व में विधायक सुदेश राय को सौंपे गए ज्ञापन में संघ सदस्यों ने बताया कि कोविडकाल के समय जहां पूरे देश में लॉकाडाउन चल रहा था, ऐसी विपरीत परिस्थिति में सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर शासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण रूप से शत प्रतिशत सभी उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया गया। अनाज वितरण के दस्तावेज जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय में तत्कालीन समय में जमा कर दिए गए थे। जिसके बाद भी दुकान संचालकों को निर्धारित मूल्य का कमिशन नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से दुकान का किराया, तुलावट का वेतन एवं अन्य प्रकार के खर्च नहीं मिलने की वजह से दुकान संचालन करने में बहुत परेशानी आ रही है, दुकान चलाना मुश्किल हो रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811