Let’s travel together.

जैन तपस्वियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नफ़रती बयान को लेकर अहिंसा प्रेमी उतरे सड़कों पर

0 538

-महामहिम राज्यपाल को सौपा ज्ञापन

क्रांति सेना प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

अनेकता में एकता व साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल कायम किये छत्तीसगढ़ में एक बार फिर धर्म गरुओ पर अभद्र टिप्पणी व नफ़रती बयान से माहौल बिगाड़ने की एक बार फिर कोशिश की हुई अब जैन तपस्वियों पर अभद्र टिप्पड़ी से जैन समाज आहत हुआ और अहिंसा प्रेमियों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शांति मार्च निकालकर महामहिम राज्यपाल अनसुइया उइके को ज्ञापन सौपा।


ज्ञात रहे कि कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल ने एक कार्यक्रम के दौरान जैन साधु संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी जिसके विरोध में सकल जैन समाज द्वारा शनिवार को राजधानी रायपुर के दादाबाड़ी से मौन जुलूस निकाला जो मुख्य मार्गों से होते हुए घड़ी चोक कलेक्ट्रेड पहुचा यहां से समाज का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल अनसुइया उइके को ज्ञापन देने पहुचा ओर राज्यपाल को ज्ञापन दिया जिसमें अमित बघेल पर कार्यवाही करने उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई

कारोबार बंद कर बड़ी संख्या में पहुचे जैन समाज के लोग

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल पर कार्यवाही करने उन्हके गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को जैन समाज के लोग महिलाएं पुरुष बच्चे सभी सदस्यगण बड़ी संख्या में पहुचे ओर एकता का परिचय दिया साथ ही अन्य समाज के प्रतिनिधियों में अग्रवाल , माहेश्वरी , सिंधी , सिक्ख , ब्राह्मण व अन्य जो शांतप्रिय समाज व प्राणिमात्र के प्रति अपनी करुणाभाव रखते है इस मौन जुलूस में अपनी सहभागिता दी , ये एकता केवल आज तक ही सीमित न रह जाए इस हेतु सभी समाज की मिलीजुली एक प्रादेशिक समिति जल्द ही बनाने पर भी विचार विमर्श हुआ ताकि कभी भी किसी धर्म ,परिवार , समाज व्यवसाय पर कोई बुरी दृष्टि डाले तो सब मिलकर नफ़रती विध्वंसक विचार वाले लोगो को एकजुट होकर पुरजोर तरीके से सबक सिखाएं ओर सुरक्षित हो सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पद्मप्रभ भक्त परिवार , लाभांडी रायपुर जैन समाज से साध्वीजी एवं जैन समाज की परम पुज्या गुरूवर्या साध्वी जी श्री शुभद्रा श्री जी महाराज साहब परम पुज्या गुरुवर्या साध्वी जी श्री शुभंकरा श्री जी महाराज साहब अभय कुमार भंसाली तिलोक बरडिया ललित पटवा सुरेंद्र चौरड़िया अरविंद बड़जात्या राजेश रज्जन जैन,उदयराज पारख चंद्रेश शाह,मनीष गोधा आदि शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

करैरा में श्रीराम कथा शुरू होने से पहले पंडाल के डोम में लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू     |     शिवपुरी की थीम रोड पर घटिया निर्माण की खुली पोल, 4 साल में ही उखड़ी गिट्टियां     |     मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा     |     बीड़ी श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सरपंच ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार     |     पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरित     |     पुलिस की तत्परता से 28 घंटे में मंदिर चोरी मामले मे हुआ बडा खुलासा      |     वनों और वन्यजीवों के लिए आदिवासियों का त्याग अनुकरणीय : शिवराज सिंह चौहान     |     करवा चौथ को लेकर  बाजार में रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़     |     शरद पूर्णिमा विशेष-सोलह कलाओं से पूर्ण भगवान श्रीकृष्ण की महारास लीला से जुड़ी है पावन रात्रि     |     मवेशी के मुंह पर रस्सी बांधने से बना गहरा घाव, गौसेवकों ने किया इलाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811