Let’s travel together.

विधायक पर आरोप लगाने वाले विपक्षी पार्टी के नेता के रिश्तेदार के घर ही मिली अवैध शराब

0 173

ग्रामीणो की सूचना पर विधानसभा पुलिस ने की जप्त

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

क्षेत्रीय विधायक के संरक्षण में अवैध शराब बिक्री का

आरोप लगाने वाले भाजपा नेता के रिश्तेदारों के घर पर ही पुलिस को अवैध शराब मिलने के बाद धरसीवा क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

रविवार को विधानसभा पुलिस को दोन्देकलां के ग्रामीणो ने सूचना दी जिस पर पुलिस ने एक महिला के घर छापा मारकर करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की मौके पर महिला तो नहीं मिली उसकी बीस वर्षीय पुत्री महुआ शराब बेचते मिली साथ ही महुआ शराब की बिक्री उधारी लेन देन की लिखापढ़ी की डायरी भी पुलिस ने जप्त की
टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि अवैध महुआ शराब बेंचने वाली मां बेटी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2 ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

आरोप लगाने के पहले गिलेवान में झांके भाजपा नेता
पुलिस ने जिस मां बेटी के यहां से 30 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की है कांग्रेसियों ने उसे भाजपा नशामुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे की रिश्तेदार बताया है इस मवमले मे विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा नेता पहले अपने गिलेवान मे झांककर देखें जिनके खुदके रिश्तेदार अवैध शराब बेंच रहे है वो अपनी पार्टी के नशामुक्त मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी बने हैं और संरक्षण का आरोप कांग्रेस विधायक पर लगाते हैं विधायक ने कहा कि जिस महिला और उसकी बेटी पर अवैध शराब का मामला दर्ज हुआ है वह भाजपा नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मनहरे के सगे चाचा की दूसरी पत्नि हैं कुछ दिन पहले ही भाजपा नेता मनहरे ने कांग्रेस विधायक के संरक्षण में अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |     रायसेन में आज से 806वां उर्स मुबारक, पीर फतेह उल्लाह शाह की दरगाह पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब     |     मंडीदीप में महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, डायल-112 की छत पर चढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811